{“_id”:”66b149ac5fd7fd0834064ca4″,”slug”:”a-kutcha-house-collapsed-due-to-rain-six-people-including-an-innocent-child-were-injured-orai-news-c-224-1-ka11004-118126-2024-08-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बारिश से कच्चा घर ढहा, मासूम समेत छह घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:22 AM IST

कदौरा। बारिश से कच्चा मकान ढह गया। इससे मासूम समेत छह लोग दब गए। चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां एक की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना क्षेत्र के नाका गांव में रविवार सुबह और रात में हुई बारिश से सोमवार सुबह चार बजे अनिरुद्ध सिंह का कच्चा घर ढह गया। जिससे मकान के अंदर सो रहे परिजन दब गए, चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने आननफानन कच्चे मकान के मलबे में दबे मां सुतकीर्ति (60), पुत्र अनिरुद्ध (32), मानवेंद्र (28), सतेंद्र (24), बहू सपना (26), नाती ओम (01) को निकालकर कदौरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मानवेंद्र की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जबकि सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
