A large part of the old Ganga bridge submerged in the Ganges

गंगा में गिरा पुल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाला पुराना गंगा पुल का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार सुबह गिरकर गंगा में समा गया। 5 अप्रैल 2021 को पुराने गंगा पुल की चार कोठियों में दरार आने पर इसे वाहनों के लिए और पैदल पुल बंद करा दिया था। इसके बाद से इसे चालू कराने के लिये काफी प्रयास किए गए। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने पुल को जर्जर हालत में घोषित कर दिया। हाल ही में पूर्व नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन इसी पुराने गंगापुल के गेट को सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया था। साथ ही कानपुर नगर की तरफ आसपास स्टॉल लगाए गए हैं। इसी को लेकर नगर आयुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ पुल पर निरीक्षण भी किया था। अच्छा हुआ यह योजना अभी धरातल में नही आयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

करीब साढ़े तीन साल से बंद पड़ा है गंगापुल

150 साल पुराना शुक्लागंज गंगापुल करीब साढ़े तीन साल से बंद पड़ा है। पिलरों में आयी दरारों के कारण लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुल को खतरा मानते हुए पीडब्लूडी के द्वारा इसे बंद कर दिया गया था। शुक्लागंज और कानपुर दोनों छोर पर दिवार उठा दी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *