
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव में सगे भाई ने पुरानी रंजिश में अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली बिसवां क्षेत्र स्थित अनन्तपुर गांव की गौशाला में काम करने वाले दो सगे भाईयों राजकुमार (45) व रामसेवक के बीच पुराने मुकदमेबाजी को लेकर विवाद हो गया जिसमें रामसेवक ने अपने भाई राजकुमार और उनके पुत्र उमेश (25) के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे राजकुमार के सीने व हाथ पर तथा उमेश के सीने में चोटें आयी हैं।
ये भी पढ़ें – सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी डीजीपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, बोले- एसटीएफ, इंटेलीजेंस समेत सभी एजेंसियां तैनात
ये भी पढ़ें – सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक की अफवाह पर सपा नेता समेत कई पर एफआईआर दर्ज, रुपये के लिए यूपीआई आईडी भेजने वालों पर भी शिकंजा
घायल मजरुबों (राजकुमार व उमेश) को इलाज के लिए सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया। रास्ते में ही राजकुमार की मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
वहीं, मृतक के पुत्र उमेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी रामसेवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
