युवक की साथी की हत्या का आरोप था। मृतक की पत्नी ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। उसका शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से लटकता मिला।
{“_id”:”66ee53d8e57641043101cbd8″,”slug”:”a-man-commits-suicide-in-maholi-kotwali-in-sitapur-2024-09-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sitapur: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, साथी की हत्या का लगा था आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव।
– फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले की कोतवाली महोली क्षेत्र में शुक्रवार को हरैया फत्तेपुर गांव में एक नीम के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे युवक लटकता मिला। इस युवक पर अपने दोस्त की हत्या का आरोप था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मौके पर पहुच रही है।
कोतवाली क्षेत्र के हर्रैया फत्तेपुर निवासी हिटलर (30) का शव उसके घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता मिला है। बृहस्पतिवार को इसके साथी भोजपाल की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गयी थी।
ये भी पढ़ें – पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह के पास मिला 5.26 करोड़ का बेशकीमती हीरा, कुल 42.56 करोड़ की नकदी व आभूषण जब्त
ये भी पढ़ें – आईटी क्षेत्र में लिया जा सकेगा हर दिन 12 घंटे काम, श्रम कानूनों में किया जाएगा बदलाव
उसकी पत्नी बिट्टू ने गांव के ही सत्यपाल, हिटलर व जसकरन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकी तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को सत्यपाल व जसकरन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। शनिवार को तीसरे आरोपी हिटलर का शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है।