अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Fri, 04 Oct 2024 12:59 PM IST

लखनऊ के तालकटोरा में खाने के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने साथी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे।


A man killed his friend for not paying the money for food Talkatora Lucknow.

– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


लखनऊ तालकटोरा के आलमनगर में बृहस्पतिवार की देर रात एक टेंट हाउस में मजदूरी करने वाले दो युवकों में खाने के पैसे के लेन-देन में विवाद हो गया जिसमें हरदोई के बघौली निवासी सोमेंद्र ने बहलोल पुर संडीला निवासी अनमोल (30) के सिर पर ईंट मार दी।

Trending Videos

अनमोल के घायल होने पर आरोपी सोमेंद्र टेंट मालिक असलम को बुला कर लाया। दोनों घायल अनमोल को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनमोल अविवाहित थे और एक महीने से टेंट हाउस में काम कर रहे थे। जबकि आरोपी सोमेंद्र पिछले 10 साल से काम कर रहा है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया दोनों शराब के नशे थे।

ये भी पढ़ें – अमेठी हत्याकांड: आंसुओं के सैलाब के बीच उठी चीत्कार, कफन में लिपटकर गांव पहुंचे शिक्षक व उनके परिजनों के शव

ये भी पढ़ें – अमेठी हत्याकांड पर मंत्री का अजीब बयान, बोले- इसमें पांच हत्याएं होतीं… खुद ही बताया पांचवां कौन होता

आरोपी के मुताबिक अनमोल खाने के पैसे नहीं देते थे। रात में  इसी बात पर झगड़ा हुआ था। सोमेंद्र अपने पैसे से खाना लेकर आया था। अनमोल को खाना न देने पर उन्होंने पहले आरोपी के डंडा मारा बाद में आरोपी ने अनमोल के सिर में ईंट मार दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें