A man murdered his son in a village of Ptranga thana in Ayodhya.

मृतक रिंकू रावत का फाइल फोटो (बायें) व आरोपी पिता जगदीश प्रसाद रावत।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को रमई का इंदारा मजरे रानीमऊ गांव में रक्षा बंधन त्योहार पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमें शराबी पिता ने अपने ही इकलौते पुत्र की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, आरोपी पिता को भी पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमई का इंदारा मजरे रानीमऊ में सोमवार की रात को नेशनल हाइवे के किनारे पर स्थित जगदीश रावत का घर है। इस घर में वह अपनी पत्नी मां और अपने ससुर के साथ रहता था जबकि उसका इकलौता पुत्र रिंकू रावत (35) जो हाइवे के उस पार सात-आठ साल से अलग अपने तीन पुत्र और दो पुत्रियां के साथ रहता था।

ये भी पढ़ें – सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आई सामने, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

ये भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर सपा का महिलाओं पर बड़ा दांव, अखिलेश यादव ने समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

रक्षा बंधन के दिन अपनी बहनों से रखी बंधवाने के लिए मुर्गी फार्म से छुट्टी पर घर आया था। सोमवार की रात को दस बजे घर पर मुर्गा बना था उसी को खाने को लेकर पहले मां और बेटे में कहासुनी हुई उसके बाद पिता से।

इस पर पिता ने पुत्र और पिता के रिश्ते को ही खत्म कर दिया और हाइवे पर ही पहले चाकू से गले पर वार कर दिया उसके बाद जब रिंकू गिर गया तो उसको घसीट कर किनारे लाकर गला काटकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश  ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें