A man murdered in Nasirabad thana kshetra in Raebareli.

मृतक अर्जुन सरोज।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया के भुआलपुर सिसनी गांव में रात करीब नौ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का ही एक व्यक्ति युवक को घर से बुलाकर बाहर ले गया और वहां पर मौजूद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक की पीठ में लगी गोली उसके पेट को चीरतेे हुए निकल गई। फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव ले जाने की कोशिश तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और शव को ले जाने से रोकते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन सरोज (21) रात में अपने घर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर बाहर ले गया। इस बीच वहां पर पहले से मौजूद हमलावरों ने अर्जुन को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। जानकारी पर परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसपी अभिषेक अग्रवाल, सीओ सलोन प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। बताया जाता है कि नाग पंचमी के दिन मृतक युवक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद पुलिस अफसर गांव में मौजूद हैं। वहीं परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें