A man self immolated himself in his room in Alambagh Lucknow.

सुरक्षित बाहर निकाला गया युवक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कृष्णानगर में सोमवार को युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से 40 मिनट में लपटों पर काबू पाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Trending Videos

कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर निवासी नगर निगम से रिटायर्ड बृजकुमार पाल का बेटा आदित्य मानसिक रूप से बीमार है। उनके मुताबिक दोपहर में करीब 1.35 बजे नशे में बेटा दूसरी मंजिल पर पहुंचा और खुद को कमरे में बंद कर लिया।

माचिस से आग लगाने के बाद बालकनी में जाकर बैठ गया। लपटें निकलती देखकर पड़ोसियों ने जानकारी दी। दरवाजा खुलवाने में असफल होने पर उन्होंने दमकल को घटना की सूचना दी।

एफएसओ के अनुसार, गली संकरी होने के कारण दमकल वाहन घर तक नहीं जा सका। टीम कुंडी काटकर कमरे में दाखिल हुई और प्रेशर मशीन से आग बुझाई। हादसे में गृहस्थी का काफी सामान जल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें