A man who stole passengers' belongings has been arrested, and mobile phones and cash have been recovered.



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर पिछले सात माह से यात्रियों का सामान चुराने वाले शातिर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल सहित 2690 रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगल वाल्मीकि निवासी तेलियरगंज थाना शिवकुटी प्रयागराज बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। उसने 23 जून को जीटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से इसे चोरी करने की बात स्वीकार की। वहीं, बरामद 2690 रुपये के विषय में बताया कि उसने 14 मई को साबरमती एक्सप्रेस के एसी कोच बी-4, 28 जुलाई को गंगानगर एक्सप्रेस के कोच नंबर एम-2 व 9 सितंबर को बुंदेलखंड एक्सप्रेस के कोच एस-6 से पर्स चोरी किए थे। कुछ रुपये खर्च कर दिए। जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मंगल ने सात माह में अलग-अलग ट्रेनों में चार यात्रियों का मोबाइल व नकदी चोरी की थी। इसकी तलाश की जा रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *