A man's dead body found hanging in a village in tarabganj thana in Gonda.

मृतक रमेश सिंह।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


थाना तरबगंज क्षेत्र के खजुरी में गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकते मिला। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का दावा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।

Trending Videos

खजुरी गांव का युवक रमेश सिंह (25) बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे निकला था, जिसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बरसतवा बगिया में आम के पेड़ से लटकता मिला। फसलों के बचाव के लिए खेत में लगाए गये मच्छरदानी टाईप जाल से बने फंदे से युवक का शव लटकते बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।

मृतक युवक रमेश सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी शादी बीते साल जून माह में हुई थी। उसकी बड़ी एक बहन रागिनी की भी शादी हो चुकी है। युवक रोजगार के लिए सूरत शहर में रहता था। करीब बीस दिन पहले गांव आया था। युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं।

पत्नी रोशनी, पिता बलवंत सिंह, माता केतकी सिंह, दादी शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें