संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:33 AM IST

Trending Videos
{“_id”:”680150971b66e2bde90a6cd4″,”slug”:”a-mason-crossing-the-highway-was-hit-by-a-loader-and-died-orai-news-c-224-1-ori1001-128141-2025-04-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: हाईवे पार कर रहे राजमिस्त्री को लोडर ने मारी टक्कर, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:33 AM IST

कालपी। हाईवे पार कर रहे राजमिस्त्री को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी कमलेश सोनकर (60) बुधवार दोपहर दुर्गा मंदिर के पास हाईवे पार कर रहे थे। तभी लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह राजमिस्त्री थे और उसी से परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उनकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले लोडर व चालक की तलाश की जा रही है।