A massive fire broke out in the Sariya factory of Talanagari in Aligarh

सरिया फैक्टरी में लगी भीषण आग
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


अलीगढ़ की तालानगरी के सेक्टर दो स्थित मनकामेश्वर (एलडीएस) सरिया फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। चार लोग झुलस गए हैं। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। 

शाम छह बजे के लगभग तालानगरी स्थित सरिया फैक्टरी मनकामेश्वर (एलडीएस) में आग लग गई। आग की लपटें और छुआं उठने लगा। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां समेत सीओ एफएस पहुंच गए। आग लगने की घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग भी झुलस गए हैं। फैक्टरी में कई और लोग अंदर फंसे हुए हैं। मौके पर यूपीएसआईडीसी की आरएम सीमा सिंह मौजूद हैं।

जमा भीड़

इनकी हुई मौत

  1. सुभाष चौहान पुत्र कप्तान सिंह निवासी सुनामई रायपुर थाना जवां मेल्टर (लोहे को गलाने वाला)
  2. सतीश भटौला जलाली थाना हरदुआगंज (भट्ठी हेल्पर)

मौजूद पुलिस

ये झुलसे

  1. हरिशबाबू हरदुआगंज (बारी मैन)
  2. सुमित सोलंकी हरदुआगंज (हेल्पर)
  3. पप्पू पाल हरदुआगंज (मजदूर )
  4. धर्मेंद्र हरदुआगंज (क्रेन ड्राइवर )



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *