कासगंज। पटियाली थाने के प्रभारी ने अंतरराज्यीय वाहन चोरों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। छह आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। सीओ पटियाली राजेश पांडेय ने मामले की विवेचना सिढ़पुरा थाना प्रभारी राधेश्याम कश्यप को सौंपी है।

Trending Videos

पटियाली थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने एसपी अर्पणा रजत कौशिक के आदेश पर आरोपी मोनू निवासी गढि़या नरसू, अमित भदोरिया निवासी भऊपुरा सिढ़पुरा, बिट्टू निवासी नगला थनी जखेरा ढोलना, विजय निवासी सुन्नगढ़ी, अरविंद निवासी ववनपुर सुन्नगढ़ी, सोनू निवासी नगला मेवराम जैथरा एटा, रंजीत निवासी खवा जैथरा के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी आस-पास के जनपदाें से वाहन चोरी कर बिक्री दूसरे राज्यों में करते हैं। आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। रविवार आरोपी गैंग लीडर मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सात वाहन चारों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एक आरोपी गिरफ्तार किया कर जेल भेजा गया है। शेष छह आरोपियों की तलाश जारी है, शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें