
अचानक भरभराकर गिरा मकान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। दोपहर को थोड़ा मौसम खुला लेकिन उससे पहले तक 48 घंटों में झांसी में 200 मिमी तो ललितपुर में 140.6 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं, बारिश के कारण मकान गिरने की खबरें भी लगातार आ रही हैं। मऊरानीपुर नगर के सराफा बाजार में गुरुवार को सुबह एक मकान भरभरा कर सड़क पर आ गिरा। मलबे में दबने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया, और बल्डोजर से मलबे को हटवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान कई वर्षों से बंद था। भारी बरसात होने से जर्जर मकान ढह गया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एवं राजनीतिक दलों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
नौ बसें रास्ते से लौटीं
बारिश ने पविहन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सड़कें तो क्षतिग्रस्त हुई ही हैं, सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से रोडवेज की 9 बसें आधे रास्ते से ही लौट आईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
