{“_id”:”670450b789ab4631290aaec4″,”slug”:”a-proposal-of-rs-478-crore-was-sent-for-the-road-to-kuiyazor-orai-news-c-224-1-ori1005-120714-2024-10-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कुईयाझोर की सड़क के लिए भेजा 4.78 करोड़ का प्रस्ताव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 08 Oct 2024 02:50 AM IST

उरई/आटा। 50 साल बाद कुईयाझोर की सड़क बनाने की योजना परवान चढ़ने वाली है। अब तक तो जो विभाग मजरा उनकी सीमा में न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे थे। जैसे ही शासन ने इसे संज्ञान लिया तो सरकारी महकमा भी जाग उठा। सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

Trending Videos

तहसील कालपी के ग्राम पंचायत परासन का मजरा कुईयाझोर में आजादी से अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था। इस गांव की आबादी 400 के करीब है। 12 सितंबर को सड़क न होने के कारण एक मौत हो गई थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने लगातार प्रकाशित किया। तब जाकर शासन ने इसको संज्ञान लिया और सड़क निर्माण के लिए प्रशासन को निर्देश दिए।

2.2 किलोमीटर की सड़क के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने 4.78 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है। सड़क का निर्माण कालपी राठ मार्ग से मजरे तक होना है। इसमें 13 किसानों की 800 मीटर और वन विभाग की 250 मीटर जमीन आ रही है। इनकी जमीन विभाग लेगा और मुआवजा देगा। सड़क निर्माण से गांव में सीधे एंबुलेंस जाने लगेगी। नगर से ग्रामीण जुड़ जाएंगे। जिन्हें मूलभूत सुविधा भी मिलने लगेगी।

पीडब्लूडी के जेई अतुल पाल का कहना है कि सर्वे करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। कई किसानों की जमीन ली जाएगी। उनको मुआवजा मिलेगा। उम्मीद है जल्द बजट भी इस सड़क के लिए मिल सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *