www.a2znewsup.com
- जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन) उरई सहायक आयुक्त एवं सहायक निवंधक सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में सहकारिता विभाग में खरीफ अभियान के लिये उवर्रक पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। 13 सितंबर 2024 को जनपद में इफको यूरिया की एक रैक 2672 मै. टन प्राप्त हो गयी है। जिसमे से 1160 मै. टन यूरिया सहकारी बिक्री केन्द्रो पर रैक प्वाइन्ट से प्रेषित कर दी गयी है ऐसे सहकारी बिक्री केन्द्रो मे, जहाँ पर मांग की जा रही है लगातार यूरिया प्रेषित की जा रही है। अधिकांश सहकारी समितियो मे मांग के अनुरूप DAP पहुँच चुकी है। उल्लेखनीय है कि जनपद के बफर में यूरिया सामान्य स्टॉक 1511 मै० टन तथा DAP 513 मै० टन उपलब्ध है। दो दिवस के भीतर कृभको DAP की एक रैंक मे से 1376 मै. टन प्राप्त हो रही है किसान अपनी सहूलियत एवं आवश्यकता अनुसार सहकारी बिक्री केन्द्रो से उवर्रक प्राप्त कर सकते है।
