A rally was held to make consumers aware

अमेठी शहर में रैली निकालते ऊर्जा निगम के अफसर व कर्मचारी।

अमेठी। शहर में मंगलवार को बिजली बिल बकायेदारों के लिए सरकार की ओर चलाई जा रही समाधान योजना को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में योजना का लाभ लेते हुए बकाया बिल जमा करने की अपील की गई।

Trending Videos

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बिजली बिल पर सरचार्ज की छूट का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को शहर के सभी कस्बा सहित अन्य गांवों में अभियंताओं व कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें उपभोक्ताओं को ओटीएस स्कीम के पंजीकरण से लेकर बिल भुगतान की जानकारी दी। अधिशाषी अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि सरकार की यह योजना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बहुत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि 5,000 रुपये तक के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए यह योजना ब्याज में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान करती है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत 15 से 31 दिसंबर तक, द्वितीय चरण के तहत एक जनवरी 15 जनवरी तक और तृतीय चरण में 16 जनवरी से 31 जनवरी तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ऊर्जा निगम के अफसर व कर्मी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें