www.a2znewsup.com                    जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

ालौन डीएम द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार उरई
जालौन डीएम द्वारा योजना जल जीवन मिशन हर घर जल परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो के अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार उरई में आज

(उरई जालौन ) उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन कार्यो के अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष मैन पावर एव मशीनरी कंट्रेक्टिग एजेंसियों द्वारा नही लगाई जा रही जिस कारण कार्य की गति अत्यंत धीमी है। ग्रामो में पेयजलापूर्ति हेतु पाईप लाइन बिछाने हेतु तोड़ी गई सड़को के मरम्मत कार्य कंट्रेक्टिग एजेंसियों द्वारा बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है जिस पर संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाते हुए तीव्र गति से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने दोनो कंट्रेक्टिग एजेंसियों के जीएम व डीजीएम को शख़्त निर्देश दिया गया कि अगले दो दिवस में यदि सुधार नही आता है तो दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अबतक हुए सड़क मरम्मत कार्य की आख्या प्रस्तुत करने के लिए टीपीआई एवं अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कंट्रेक्टिग एजेंसियों के द्वारा कार्य मे की जा रही लापरवाही ऐसी एजेंसियों के विरुद्ध शासन को पत्र लिखवा कर भेजने हेतु अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, अधिशासी अधिकारी जल निगम अचल सहित आदि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *