A sipahi died in bahraich dehat kotwali.

सिपाही शिव रतन मौर्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



बहराइच कोतवाली देहात में मुंशी के पद पर तैनात सिपाही सोमवार रात को ड्यूटी के दौरान पानी पीने के लिए कुर्सी से उठा तभी वह जमीन पर गिर गया। उसे साथी पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी ली।

गोरखपुर जनपद के थाना गीडा अंतर्गत ग्राम पंचायत एकला बाजार निवासी शिव रतन मौर्य (36) पुत्र हरिश्चंद्र मौर्य मुंशी के पद पर तैनात था। उसकी तैनाती कोतवाली देहात में थी। वो 2011 बैच का सिपाही था। सोमवार को वह कुर्सी से पानी पीने के लिए उठा कि तभी अचानक जमीन पर वह गिर गया।

ये भी पढ़ें – सीएम आवास पर गुरुवाणी, अरदास एवं लंगर का हुआ आयोजन, योगी ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिर-माथे धारण किया

ये भी पढ़ें – डिप्टी सीएम बोले, स्वामी प्रसाद के बयानों से न तो हिंदुत्व कमजोर होगा और न ही मंदिर निर्माण रुकेगा

रात 11 बजे कोतवाली के साथी पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शहीर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल में एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी नगर, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया और कोतवाल ब्रह्मा गौड़ समेत अन्य पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *