जालौन। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से महिला किसान के घर में आग लग गई। आग लगने से 15000 रुपये नकदी समेत अनाज व घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

loader

Trending Videos

तहसील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी विद्या देवी बेवा कृष्ण गोपाल बुधवार की शाम घर में खाना बना रही थीं। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को काबू में लाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखे 15000 रुपये समेत आठ क्विंटल गेहूं, तीन खाद की बोरी व घर गृहस्थी का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से महिला के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। महिला किसान ने एसडीएम से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *