{“_id”:”69124d98fb47f30cb20d4fbb”,”slug”:”a-speeding-tractor-driving-without-headlights-in-the-dark-ran-over-a-young-man-killing-him-jhansi-news-c-11-1-jhs1037-677258-2025-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: अंधेरे में बिना हेडलाइट दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार आधी रात अंधेरे में बिना हेड लाइट के तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रैक्टर ने सकरार के तेजपुरा गांव निवासी भागचंद (32) पुत्र जमुना प्रसाद को रौंद डाला। हादसे में भागचंद को काफी चोट आ गई। गंभीर रूप से घायल भागचंद को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।भागचंद तेजपुरा गांव का रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि वह खेत की रखवाली करता था। आधी रात को घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए भाग निकला। लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर में कोई हेडलाइट नहीं थी। इस वजह से चालक को भागचंद नजर नहीं आया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटे उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भागचंद परिवार का इकलौता बेटा था। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में नौ साल का बेटा प्रिंस है।
