
{“_id”:”69a208ca4000a8a46d05e8e9″,”slug”:”a-stream-of-devotional-songs-flowed-at-koneshwar-mahadev-temple-lucknow-news-c-13-lko1070-1625452-2026-02-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: कोनेश्वर महादेव मंदिर में बही भजनों की रसधार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। चौक स्थित श्री कोनेश्वर महादेव के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को परिसर शिवमय हो उठा। यहां महादेव का भव्य शृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए भोर से भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गईं। उत्सव का शुभारंभ पारंपरिक शहनाई वादन के साथ हुआ। लेटे हुए हनुमान मंदिर के आचार्य विवेक तांगड़ी ने भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर पर मंदिर को पुष्पों से सजाया गया था। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया।