{“_id”:”66ccccab142d82d2b50adc14″,”slug”:”a-student-alone-in-the-house-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ka11004-118903-2024-08-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: घर में अकेली छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 27 Aug 2024 12:12 AM IST

A student alone in the house committed suicide by hanging herself

Trending Videos



मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा में दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह अकेली थी। जब छोटी बहन कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख रोने लगी। आवाज सुन दौड़े लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।

Trending Videos

डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी बबलू अपनी भांजी के साथ ललितपुर आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने गए थे। उसकी पत्नी माया देवी व पुत्री नंदनी (16) घर पर थीं। रविवार को जब पत्नी भैंसों को चराने चली गईं तो उसकी पुत्री ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन राधा जब कमरे में पहुंची तो बड़ी बहन का शव फंदे पर लटका देख चीख-चीखकर रोने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए।

परिजनों ने बताया कि पिता बबलू मजदूरी करता है। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। जिसमें नंदनी बड़ी थी। वह इस वर्ष दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *