A student died after falling from nineth floor in Lucknow..

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

विस्तार


सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट में पार्टी के दौरान बालकनी से एक छात्रा नीचे गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। घटना की जानकारी से उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और विरोध के बाद नवी मंजिल से फेंका गया।

सीतापुर निवासी 24 वर्षीय श्रुति वर्मा नीट की तैयारी कर रही थीं। वह किराये के मकान में रहती थीं। रविवार रात वह मूल रूप से मऊ जिले के रहने वाले दोस्त शुभम राय के साथ सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल पर स्थित मंजीत के फ्लैट में पार्टी करने गई थीं। ये सभी आपस में कॉमन दोस्त हैं। देर रात फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरकर श्रुति की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए CM ने खुद संभाली कमान

ये भी पढ़ें – Ram Mandir Darshan Timing: अब सुबह छह से रात 10 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन, सिर्फ आरती-भोग के वक्त रहेगी रोक

पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। अब तक की जांच में ये भी सामने आया है कि श्रुति कुछ वक्त से शुभम के साथ उसके फ्लैट में रह रही थीं। शुभम एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं।

दावा हादसे का, आशंका हत्या या खुदकुशी की

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि फ्लैट में घटना के वक्त जो लोग मौजूद थे उन सभी से पूछताछ की गई है। उनका दावा है कि ये हादसा है। बालकनी में श्रुति फोन पर बात कर रही थीं, तभी अचानक नीचे गिर गईं। हालांकि हत्या या खुदकुशी की भी आशंका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जो तहरीर मिलेगी उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें