A student found dead after party in Mumbai.

अनुराग जायसवाल।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ के छात्र की मुंबई में शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उसके दोस्त सोकर उठे तो वह कमरे में मृत मिला। सूचना पर छात्र के परिजन रवाना हुए और उसके कमरे पर पहुंचे।

Trending Videos

लखनऊ निवासी अनूप जायसवाल के बेटे अनुराग (23) मुंबई के चेंबूर में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस से ह्यूमन रिसोर्स प्रोग्राम के प्रथम वर्ष के छात्र थे। चेंबूर में ही एक फ्लैट में दोस्त आकाश व मोनिश संग रहते थे।

ये भी पढ़ें – मायावती ने की BJP की तारीफ, कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल; पूछा-1995 में कहां थे? जब सपा ने कराया था हमला

ये भी पढ़ें – मिल्कीपुर सीट पर इन्हें मिलकर लड़ाएंगे सपा के सभी दावेदार, अखिलेश ने दूर किए गिले-शिकवे, आनंद भी मंच पर आए

चेंबूर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर पीआर सावंत ने बताया कि शनिवार रात को वाशी स्थित पाम बीच पर रोर लाउंज में संस्थान के सीनियर-जूनियर छात्रों की पार्टी थी। इसमें अनुराग व उनके दोस्त भी गए थे। देर रात लौटने के बाद सभी सो गए। सुबह अनुराग अपने कमरे में मृत मिले। पूछताछ में मोनिश व आकाश ने बताया कि देर रात तक चली पार्टी में ड्रिंक की थी। तभी अनुराग की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर उसे लेकर फ्लैट पर पहुंचे थे।

पार्टी में थे 150 छात्र, रैगिंग की आशंका

पार्टी में इंस्टीट्यूट के करीब 150 छात्र थे। पुलिस को रैगिंग की भी आशंका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। कई छात्रों से पूछताछ की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *