A sub inspector shoots himself in thana in Sitapur.

दरोगा मनोज कुमार
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार सुबह खुद को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गोली मार ली। पुलिस ने मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार मूल रूप से फतेहपुर जनपद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी थे। वह दीवान से दरोगा बने थे। शुक्रवार को वह थाने पर पहुंचे और परिजनों से किसी बात को लेकर फोन पर बातचीत हुई।

ये भी पढ़ें – आकाश ने किया आगाह: नीला पटका पहनने वाले बहुरूपियों से रहना सावधान, नाम लिए बगैर चन्द्रशेखर पर निशाना

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: आकाश आनंद ने चला मुस्लिम कार्ड, बोले- जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो बसपा साथ खड़ी होगी

सूत्रों की मानें तो बातचीत होने के बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। सरकारी असलहे से खुद को गोली मारे जाने की बात सामने आई है। मौके पर ही वह गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने उनको उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन ने बताया कि उनको कारण की जानकारी नहीं है। वहीं, एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें