{“_id”:”66c266e7b4b87381dc0c7364″,”slug”:”a-suspicious-husband-killed-his-wife-by-beating-her-with-a-stick-orai-news-c-224-1-ka11004-118610-2024-08-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शक्की पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई/ऊमरी (जालौन)। लाठी से पीट-पीटकर शक्की युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। सुबह जब बच्चे कमरे में पहुंचे तो अपनी मां का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा देख रोने लगे। जानकारी पर गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी कैलाश कुमार जयपुर में रहकर पानी पूरी बेचने का काम करता है। सावन पर वह पत्नी रोशनी (27), अपने बेटे सामरिया व बेटी उत्तरा के साथ 15 अगस्त को घर आया था। 16 अगस्त को विवाद होने पर वह पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके गोहन थाना क्षेत्र के रंधौरा चली गई थी। जिस पर शनिवार को कैलाश ससुराल गया और पत्नी पर शक होने के चलते व बच्चों को अपने भाई सुनील के घर पर छोड़ आया था।

इसके बाद रात में दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने आवेश में आकर रोशनी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। सुबह जब बच्चे पहुंचे तो मां का शव पड़ा देख लेकर घर लौट आया। रात में फिर बेवजह शक करने पर दोनों का विवाद हुआ तो उसने पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मार डाला।

सुबह जब बच्चों की रोने की आवाज आसपास लोगों ने सुनी तो वह घर पहुंचे तो महिला का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा था। शव के पास ही आरोपी पति भी बैठा था। शव पड़ा देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर रामपुर थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी कैलाश को हिरासत में ले लिया।

वहीं, मृतका के पिता गोहन थाना क्षेत्र के रंधौरा निवासी चरन सिंह ने पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। बताया कि मृतका की शादी कैलाश के वर्ष 2016 में हुई थी। दामाद शक्की था, हर बात पर रोक-टोक करता था। किसी भी व्यक्ति से बात करने पर हमेशा शक करता था।

सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।

बोला अगर नहीं भेजा साथ तो कर लूंगा आत्महत्या

उरई। रोशनी का शुक्रवार को जब पति कैलाश से विवाद हो गया तो वह बच्चों को लेकर गोहन थाना क्षेत्र के रंधौरा गांव स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद शनिवार सुबह पति भी रंधौरा पहुंच गया और रोशनी से गांव चलने की बात कही। लेकिन उसने व परिजनों ने भेजने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी पति कैलाश बोला कि अब वह रोशनी को कभी परेशान नहीं करेगा। अगर उसको मेरे साथ नहीं भेजा तो वह आत्महत्या कर लेगा। जिस पर परिजनों ने समझा-बुझाकर साथ भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि अगर ऐसा जानते तो कभी भी उसके साथ नहीं भेजते।

पिता से बोली थी, शक्की है रोज करता है मारपीट

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गोहन थाना क्षेत्र के रंधौरा गांव निवासी पिता चरन सिंह ने बताया कि कैलाश जयपुर में उसकी बेटी व बच्चों के साथ रहता था। लेकिन कैलाश उसके साथ प्रतिदिन मारपीट करता था। जिस पर बेटी रोशनी उसे फोन पर जानकारी देती थी कि पापा कैलाश मुझे बेवजह मारता है। विरोध करने पर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देता है। जिस पर कई बार उसने अपनी बेटी को ही समझाया। यह कहकर वह खुद भी रोने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें