{“_id”:”67801523dbbe044b00043f4b”,”slug”:”a-tanker-full-of-chemicals-overturned-due-to-driver-dozing-off-traffic-disrupted-for-four-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-124370-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चालक को झपकी आने से केमिकल भरा टैंकर पलटा, चार घंटे यातायात बाधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

A tanker full of chemicals overturned due to driver dozing off, traffic disrupted for four hours

 हाईवे पर टैंकर को हटाती क्रेन व मौजूद सुरक्षाकर्मी। 
– फोटो : संवाद

आटा। झारखंड से महाराष्ट्र जा रहा केमिकल से भरा टैंकर कानपुर-झांसी हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। केमिकल सड़क पर गिरने से खलबली मच गई। कोई उसकी चपेट में न आ जाए इसलिए पुलिस ने आसपास बैरीकेडिंग कराकर एक लेन बंद कर दिया। इससे चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से केमिकल को साफ करवाकर क्रेन से टैंकर को हटवाया और हाईवे एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया।

Trending Videos

आंबेडकर नगर जिले के विस्वा चितवन निवासी चालक उमाशंकर यादव (37), हेल्पर मोनू तिवारी (32) व अपने दोस्त विनोद तिवारी (30) के साथ झारखंड से केमिकल से भरा टैंकर लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। बुधवार रात जैसे ही टैंकर आटा थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे के कस्बा के पास पहुंचा तभी चालक उमाशंकर को झपकी आ गई और टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर करीब पचास मीटर तक घिसटकर पलट गया। इससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

इसके साथ ही हाईवे पर केमिकल गिरने से खलबली मच गई। कोई उसकी चपेट में न आ जाए, पुलिस ने एक लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया। इससे झांसी-कानपुर हाईवे पर चार घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से हाईवे पर फैले केमिकल को साफ कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को थाने में खड़ा करा दिया। चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज भिजवाया है।

गद्दों को चिपकाने में प्रयोग किया जाता है केमिकल

झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात जैसे ही केमिकल से भरे टैंकर के पलटने की सूचना मिली तो कस्बे में खलबली मच गई। लेकिन समय रहते पुलिस व एनएचएआई के अधिकारियों ने केमिकल में तुरंत पानी डलवा दिया। इससे किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि टैंकर पलटने से जयपुर की घटना की याद आ गई थी। गनीमत रही कि हादसा टल गया। घायलों ने बताया कि केमिकल गद्दों को चिपकाने में काम आता है। केमिकल तुरंत आग पकड़ लेता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *