झांसी। हाथरस की रहने वाली किशोरी आगरा के एक युवक के साथ मुंबई से भागकर आगरा जा रही थी तभी आरपीएफ की नजर पड़ गई। उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां से उसे मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई। उसकी गुमशुदगी मेघबाड़ी थाने में दर्ज थी।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय बालिका के पिता मुंबई में रहकर चाय नाश्ता की दुकान चलाते हैं। उसके साथ मुंबई में आगरा का रहने वाला मजदूर कपड़ों पर स्त्री कर अपनी आजीविका चलाता है। उसका भाई रामसागर अपने बड़े भाई के पास जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात 14 वर्षीय किशोरी से हो गई।
दोनों में दोस्ती हो गई। युवक किशोरी को लेकर आगरा की ओर जा रहा था तभी झांसी स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ लिया। समिति के अध्यक्ष शर्मा व सदस्यगण कोमल सिंह, परवीन खान, हरिकृष्ण सक्सेना आदि ने काउंसिलिंग की। संवाद
