
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Pixabay
विस्तार
मोहनलालगंज सिसेंडी के मजरा इमलिहाखेड़ा के मजदूर रामू के तेरह वर्षीय बेटे आनंद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता रामू रावत ने बताया कि बेटा रात में घर पर नही था तो उन्होने अनुमान लगाया कि गांव में चल रहे कार्यक्रम में गया होगा। बुधवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो भूसा रखने वाली कोठरी मे पंखे के हुक से रस्सी के सहारे बेटे का शव लटकता मिला।
मृतक के परिवार में पिता के अलावा मां व एक भाई-बहन है। सिसेंडी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह के मुताबिक आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
