संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:23 PM IST

इन्हौना(अमेठी)। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर चिलौली के निकट रविवार को अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया गांव निवासी सरजू प्रसाद का पुत्र राहुल (16) किसी काम से पैदल रविवार कहीं जा रहा था। इन्हौना थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर चिलौली के निकट अज्ञात वाहन राहुल को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में घायल राहुल को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। रास्ते में राहुल की मौत हो गई। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने चिलौली के पास हादसे में घायल किशोर के मौत होने की जानकारी मिली है। बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
