A tractor trampled a student in Gosauganj thana in Lucknow.

इसी ट्रैक्टर से हुआ हादसा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़ी में मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। उधर, हादसे की सूचना पाकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वाशन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक क्षेत्र के क़ुतुबपुर निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा राज (12) नारायनपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। मोहम्मदपुर गढ़ी के पास गोमी खेड़ा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रहे राज को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पाकर गंगागंज चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में दबिश  रही है।

ये भी पढ़ें – यूपी में 20 जिलों के 900 गांव बाढ़ की चपेट में, सीएम योगी बोले- पीड़ितों को 24 घंटे में दें मुआवजा

ये भी पढ़ें – यूपी का मौसम: दक्षिण की ओर मानसून टर्फ खिसकने से धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

ट्रैक्टर ट्राली ने राज की साइकिल में पीछे से टक्कर मारी थी जिससे वह गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र होने पर चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़ भाग गया। ट्राली में ईंट भरी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी है साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर आरोपी चलाक की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *