{“_id”:”69b45c30b17bea53fc0e0b07″,”slug”:”a-woman-beat-a-young-man-with-slippers-at-devnagar-intersection-video-goes-viral-orai-news-c-224-1-ori1005-141583-2026-03-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: देवनगर चौराहे पर महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

A woman beat a young man with slippers at Devnagar intersection, video goes viral



जालौन। नगर के देवनगर चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक महिला युवक पर चप्पल बरसाने लगी, जिससे कुछ देर के लिए वहां खलबली मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला और युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों देवर-भाभी बताए जा रहे हैं और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने युवक को चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। हालांकि घटना के समय मौजूद लोगों को दोनों के नाम और गांव की सही जानकारी नहीं मिल सकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। (संवाद)

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *