
{“_id”:”689b9482997f5e70e90de1f5″,”slug”:”a-woman-living-in-her-maternal-home-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1001-133199-2025-08-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मायके में रह रही महिला ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सिरसा कलार। कस्बा निवासी लतीफ शाह की पुत्री रवानिया (23) ने मंगलवार की दोपहर कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतका रवानिया की शादी दो वर्ष पहले जालौन निवासी छोटू शाह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही वह मायके में रह रही थी। पिता किसी काम से मुंबई गए थे। मां खेत में काम करने गई थी। जब वह घर लौटी और पुत्री को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। मृतका मायके में रहती थी। (संवाद)