किशनी। गले में कैंसर से जूझ रही नगला राय निवासी महिला ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह शव घर के कमरे में शव फंदे से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला राय निवासी शिववीर सिंह की 42 वर्षीय रानी देवी को गले का कैंसर हो गया था। परिजन ने कई बडे़ चिकित्सकों को दिखाया, मगर आराम नहीं मिल रहा था। गले में कैंसर की वजह से खाने पीने के साथ ही असहनीय दर्द की वजह से रानी काफी परेशान थीं। मंगलवार की सुबह जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो रानी का शव पंखा के कुंडे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। जानकारी होने के बाद मृतका के मायके वाले भी आ गए। परिजन ने बताया कि रानी कैंसर की वजह से अवसादग्रस्त हो गई थीं।
