A young man died after being hit by a train the body was sent for postmortem but could not be identified

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार को एक लगभग 28 वर्षीय युवक ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। शव का शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।

Trending Videos

आशापुर चौकी प्रभारी अनिल सिंह चंदेल ने बताया युवक सारनाथ से वाराणसी सिटी की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गया।

बताया कि युवक के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। युवक लाल रंग का जैकेट, डार्क स्लेटी रंग का शर्ट व पैंट पहने हुए था। इसके साथ ही भूरे व सफेद रंग का चेकदार कंबल भी लिए हुए था। तलाशी में उसके पास से कोई आईडी प्रूफ नहीं मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *