{“_id”:”67a4fc3dfb1025051f0049da”,”slug”:”a-young-man-died-in-a-bike-collision-three-including-a-woman-were-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-125576-2025-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, महिला सहित तीन घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच (जालौन)। नदीगांव रोड दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
Trending Videos
मृत युवक का शुक्रवार को फलदान था और 20 फरवरी को शादी थी। उसकी मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया।
रावतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोला निवासी पिंकी त्रिपाठी (40) पत्नी हरीशंकर अपने बेो दिव्याश (20) के साथ बाइक से कोंच में एक विवाह घर में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।
वहीं, नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी रमाकांत ढीमर (22) अपने दोस्त रामकृष्ण ढीमर (20) कोंच से लौटकर अपने गांव जा रहे थे।
दोनों बाइक जैसे ही ग्राम नकटेला व महेलुआ के बीच पहुंचीं तभी उनमें आमने-सामने टकरा गई और चारों लोग घायल होकर गिर गए। रमाकांत की घटनास्थल पर मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी सीएचसी कोंच भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिंकी, दिव्यांश व रामकृष्ण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को रमाकांत का फलदान और 20 फरवरी को शादी थी।
जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी गुरुवार को अपने दोस्त रामकृष्ण को मोबाइल दिलवाने के लिए कोंच गया था। मोबाइल खरीदकर लौटते समय हादसा हो गया। युवक की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार राय, खेड़ा चौकी इंचार्ज संतराम कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।