झांसी। केबीसी में कार जीतने के लालच में आकर युवक साइबर जालसाजों के हाथ 7.96 लाख रुपये गवां बैठा। उसने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मऊरानीपुर के पुरानी बैलाई निवासी शिवम मोदी ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। खुद को टेलीविजन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उसने कहा कि उसे केबीसी में कार जीतने का मौका मिला है। जालसाज की बातों में वह आ गया। जालसाज ने उससे कई जानकारी ली। कुछ समय बाद उसने दोबारा फोन करके कागजात तैयार कराने को कहा। इसके एवज में तुरंत 1550 रुपये जमा कराने को कहा। जालसाज ने कहा कि अगर वह देर करेगा तो यह मौका किसी दूसरे को मिल जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सीधे कंपनी से फोन आएगा। उसके बाद उसके बताए पते पर कार भेज दी जाएगी। उसे कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा। जालसाज ने उसे कुछ वीडियो भी भेजे। यह वीडियो देखकर शिवम ने यकीन कर लिया। उसके खाते में पैसा जमा करा दिया।

शिवम का कहना है कि कुछ घंटे बाद जालसाज ने दोबारा फोन करके डिलेवरी चार्ज के नाम पर पैसा जमा करने को कहा। उसने कहा कि पैसा जमा न करने पर कार भेज पाना संभव नहीं होगा। डिलेवरी चार्ज के नाम पर उससे पंद्रह हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद जालसाज ने कई बहाने बनाते हुए पंद्रह दिनों के भीतर करीब 796200 रुपये हड़प लिए। सीओ साइबर रामवीर सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें