{“_id”:”66e72d8b049478b1e8078d24″,”slug”:”a-young-man-lying-at-the-crossroads-wearing-a-shroud-to-make-a-reel-kasganj-news-c-175-1-kas1001-120971-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: रील बनाने के लिए कफन ओढ़कर चौराहे पर लेटा युवक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST

कासगंज। शहर के राज कोल्ड स्टोरेज तिराहे पर एक युवक ने बीते रविवार को पुलिस का बैरियर लगाकर स्वयं की मृतक के रूप में रील बनाई। युवक जमीन पर चटाई बिछाकर लेट गया और कफन ओढ़ लिया। युवक ने अपनी नाक में भी रुई लगा ली। इस नजारे के कई लोग गवाह भी रहे और युवक की हरकत को देखते रहे।
युवक ने रील बनाने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किया, वायरल होने पर यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने रील बनाने वाले युवक मुकेश निवासी बिलराम गेट को गिरफ्तार किया। साथ ही उसका संबंधित धाराओं में चालान किया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक के रील बनाने का मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
बताया गया कि युवक मुकेश अक्सर तरह तरह की रील बनाता है। कुछ दिन पूर्व उसने बस स्टैंड पर बड़े बाल लगाकर चेहरा काला करके गिटार बजाते हुए रील बनाई और वायरल की। तरह तरह की रील के माध्यम से अपने फालोवर्स बढ़ाने के लिए वह आए दिन रील बनाता है। सोशल मीडिया पर उसके एकाउंट हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पैसा कमाने के लिए वीडियो बनाता है।
