{“_id”:”670d5cea6b8f791bca0d51aa”,”slug”:”a-young-man-sitting-at-the-door-of-a-train-fell-down-and-died-orai-news-c-224-1-ori1005-120945-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रेन के दरवाजे पर बैठा युवक गिरा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 14 Oct 2024 11:33 PM IST

A young man sitting at the door of a train fell down and died

Trending Videos



उरई। ट्रेन के दरवाजे पर बैठा युवक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। युवक किसी काम के चलते ट्रेन से ग्वालियर जा रहा था। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिहौनी गांव निवासी संतोष सिंह राजावत (35) रविवार को ट्रेन से ग्वालियर जा रहा था। दरवाजे पर बैठे होने के कारण जैसे ही ट्रेन पुराने गोदाम के पास पहुंची तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह झांसी यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रविवार को किसी काम के चलते वह ग्वालियर जा रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत की सूचना पर पत्नी सिद्ध कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।र

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *