{“_id”:”67181a7d30fbe15a0903ebe7″,”slug”:”a-young-man-was-caught-with-a-gun-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-418824-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: तमंचा समेत युवक को पकड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। सकरार पुलिस ने रेलवे स्टेशन मगरपुर से संतपुरा की ओर जाने वाले रास्ते से तमंचा समेत युवक को गिरफ्तार किया है। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमीराम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलाब सिंह पुत्र धनीराम निवासी संतपुरा बताया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
