संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
{“_id”:”673254068443e45947080d34″,”slug”:”a-young-man-was-cheated-of-rs-25-thousand-by-giving-him-a-fake-earring-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126990-2024-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: नकली कुंडल देकर युवक से 25 हजार रुपये ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST

मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बीलों निवासी युवक जिला अस्पताल के पास ठगों का शिकार बन गया। ठग उससे नकदी कुंडल थमा कर 25 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। जानकारी के बाद युवक ने काफी तलाश की, लेकिन ठगों का पता नहीं लग सका। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
बिछवां क्षेत्र निवासी टीटू 9 नवंबर दोपहर भीमसेन मंदिर के पास किसी व्यक्ति को 25 हजार रुपये देने के लिए आ रहे थे। वह साइकिल से जिला अस्पताल के पास पहुंचे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और कहा कि तुम्हें यहां कोई कुंडल मिले हैं। उसने मना किया तभी दो और लोग आ गए। अब तीनों ने उन्हें बातों में उलझा कर पास ही पड़े तखत पर बैठा लिया। ठगों ने युवक को कुंडल दिखाए और कहा कि यह कुंडल भीमसेन मंदिर के पास पहुंचा देना। युवक को गुमराह कर तीनों ठग उसके 25 हजार रुपये लेकर चले गए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो ठगों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।