संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 03 Sep 2025 11:59 PM IST

A young man was stabbed to death in a transaction dispute

फोटो38मृतक युवक राजकुमार का फाइल फोटो।



कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया में बुधवार शाम रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक का साथी भी घायल हो गया। वारदात के बाद मृतक के परिजन समेत अन्य आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। आरोपी और मृतक अलग-अलग समुदाय के होने से पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता-चौकसी बढ़ा दी है। नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार (35) ने गांव के ही निवासी असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर को कुछ समय पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार रुपये मांगने के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे वह अपने साथी टिंकू के साथ रुपये मांगने बाजार पहुंचा। उसने रुपये मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से राजकुमार लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बचाव में आए साथी टिंकू पर भी हमला किया गया जिससे वह भी घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी राजेश भारती, पटियाली सीओ संतोष कुमार और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने से पुलिस अलर्ट पर है। ढाई घंटे तक मार्ग रहा जाम: हत्या की वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने कासगंज-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक मार्ग पर जाम रहा। इससे वाहनोंं की कतारें लग गई। जाम में फंसने से लोगों को काफी दिक्कता का सामना करना पड़ा।नवाबगंज नगरिया निवासी राजकुमार की गांव के ही निवासी असलम, शमसुल उर्फ शुल्ला और इरशाद उर्फ बंदर द्वारा रुपये के लेनदेन में हत्या कर देने तथा रिश्ते के चाचा टिंकू को घायल कर देने के मामले की जानकारी मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण घटनास्थल की तरह दौड़ पड़े आक्रोशित लोगों ने बदायूं हाईवे पर शाम करीब 5:00 बजे जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। एएसपी राजेश भारती, पटियाली एसडीएम प्रदीप विमल ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लगभग 7:30 बजे जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। मृतक राजकुमार व आरोपी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। इससे उनका आपस में नियमित मिलना-जुलना होता रहता था। अक्सर ये लोग पार्टी करते रहते थे। मंगलवार को भी उन्होंने पार्टी की थी। इस पार्टी के दौरान भी उनमें रुपये के लेनदेन पर विवाद हुआ, लेकिन उस समय लोगों ने मिलकर मामला निपटा दिया।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें