
{“_id”:”69a9e7ad0790b28f9208ef4d”,”slug”:”a-young-man-who-had-gone-to-orchha-for-a-picnic-drowned-in-the-betwa-river-jhansi-news-c-11-jhs1004-751038-2026-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: ओरछा पिकनिक मनाने गए युवक की बेतवा में डूबकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाले नितिन पस्तोर (23) दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने ओरछा गए थे। इस बीच दोस्तों के साथ नितिन बेतवा नदी में नहाने चले गए। अचानक नितिन का पैर फिसल गया और गहरे पानी में गिर गया। यह देख दोस्तों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा होने पर लोग मदद के लिए पहुंचे व इसकी जानकारी ओरछा पुलिस को दी। ओरछा पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नितिन की तलाश की। काफी प्रयास के बाद बृहस्पतिवार को नितिन का शव निकाला गया। नितिन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद