{“_id”:”66c6520f475b625cbc084c99″,”slug”:”a-young-man-who-was-going-to-eat-bhandara-with-his-brother-was-attacked-with-an-axe-orai-news-c-224-1-ka11004-118740-2024-08-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: भाई के साथ भंडारा खाने जा रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। भाई के साथ भंडारा खाने जा रहे व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी कमलेश तोमर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात गांव में भंडरा चल रहा था। उसका भाई टुंडी मानसिक रूप से कमजोर है। वह भाई के साथ भंडारा खाने जा रहा था। रास्ते में संतान सिंह, नरेंद्र सिंह, उमा, छोटी बाई, बड़ी बाई और नीशू ने जबरन उसे रोक लिया और परेशान करने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी व लाठी, डंडे से दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान संतान सिंह ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिसमें उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों के आने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें