जालौन। सुबह घर से बाहर टहलने के लिए गया युवक घर नहीं लौटा। भतीजे की गुमशुदगी की रिपोर्ट चाचा ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

loader

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी कैलाश नारायण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका 27 वर्षीय भतीजा मानवेंद्र प्रताप सिंह 29 जनवरी को सुबह सात बजे के करीब घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। वह सफेद जैकेट और पेंट पहने था। घर के निकलने के बाद दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। सभी नाते रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछताछ करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बताया कि उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित चाचा ने भतीजे की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *