A young man who went to his in-laws' house on Karva Chauth died after falling from the roof

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। करवाचौथ मानने ससुराल गए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।

रक्सा के हैवदा गांव निवासी उदय राजपूत (32) पुत्र कालीचरण की बाजना गांव में ससुराल है। उसकी पत्नी आरती अपनी भाभी राखी के साथ करवाचौथ मनाने मायके गई थी। रविवार दोपहर उदय भी अपने ससुराल पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सभी छत पर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे उदय पानी पीने के लिए नीचे उतरने लगा। अचानक लड़खड़ाकर छत से नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजनों की नींद भी खुल गई। नीचे वह गंभीर हाल में घायल पड़ा था। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पत्नी समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में पत्नी समेत पुत्री राशि एवं बेटा प्रिंस हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *