AAP MP Sanjay Singh meets to Samajwadi party chief Akhilesh Yadav.

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की और इंडिया गठबंधन को यूपी में मिली जीत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हम संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे।

उन्होंने एक्स पर मुलाकात की एक तस्वीर भी डाली।

इंडिया गठबंधन ने यूपी में 43 सीटों पर जीत हासिल की। इस गठबंधन में सपा व कांग्रेस शामिल रही और आप ने बिना शर्त समर्थन किया।

यूपी में भाजपा ने 33, सपा ने 37, कांग्रेस ने छह, रालोद ने दो, अपना दल एस व आजाद समाज पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें