Abhaypur and Bikampur became the center of mining in Fatehpur, police seized two dumpers and a JCB

औंग थाने के बाहर खड़ा मिट्टी भरा डंपर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र खनन का केंद्र बन चुके थाना क्षेत्र के अभयपुर तथा बीकमपुर गांव में प्रशासन और खनन माफियाओं के बीच लुका छुपी जारी है। एसडीएम बिंदकी के आदेश पर पुलिस ने एक जेसीबी और दो डंपर कब्जे में लिया है। सोशल मीडिया में खनन का वीडियो वायरल हुआ है।

हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बीकमपुर गांव की गूगल लोकेशन दर्ज है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। इंचार्ज थानाध्यक्ष हरिनाथ सिंह ने बताया उप जिलाधिकारी बिंदकी अनिल यादव ने थाना प्रभारी विद्या यादव को कार्रवाई करने को निर्देशित किया।

थाना प्रभारी छुट्टी में है। थाना प्रभारी के आदेश पर सोमवार भोर पहर एसआई सुरेश, एसआई गुलाबचंद के साथ खनन क्षेत्र से एक डंपर मिट्टी भरा, एक डंपर खाली, एक जेसीबी खनन करते हुए पकड़कर थाने लाई गई है। सूचना उप जिलाधिकारी बिंदकी को दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *