अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। पत्नी को कैंची मारकर मरणासन्न करके फरार पति को 15 दिन बाद रक्सा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस वजह से गुस्से में आकर उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

दतिया के इंदरगढ़ निवासी रविंद्र बघेल की पत्नी वंदना विवाद के बाद रक्सा स्थित पुनावली कला में अपने मायके आ गई। 25 अगस्त को अपनी सहेली के साथ वंदना ब्यूटी पार्लर गई थी। उसी समय रविंद्र भी वहां जा पहुंचा। पत्नी को बात करने के लिए उसने बाहर बुलाया लेकिन, वंदना ने बात करने से इन्कार कर दिया। गुस्से में आकर रविंद्र ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस आया और वंदना पर चाकू से हमला कर दिया।

वंदना को लहूलूहान करके वह भाग निकला। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। मंगलवार को रक्सा के अंडर ब्रिज के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह, शिव कुमार, विजय करन एवं जीत बहादुर शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *